करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

मंत्री दिलीप जायसवाल कल करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन नगर पालिका परिषद बिजुरी में शनिवार को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम- विभिन्न वार्डों को मिलेगी सौगात

करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

बिजुरी। नगर पालिका परिषद बिजुरी क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए शनिवार 11 अप्रैल को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल होंगे।

 

इन कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 3:00 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी

  • - वार्ड क्र. 09 बाल उद्यान का लोकार्पण (दोपहर 03:00 बजे)।
  • - वार्ड क्र. 09 अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सूर्य मंदिर देवी तालाब का लोकार्पण (दोपहर 03:30 बजे)।
  • - वार्ड क्र. 01 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण (दोपहर 04:00 बजे)।
  • - वार्ड क्र. 14 मंगल भवन का भूमिपूजन (शाम 04:30 बजे)।

 

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष सहबिन पनिका करेंगी। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और पूर्व अध्यक्ष ज.पं. पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम भी मंच साझा करेंगे।

 

इसके अलावा, कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, सभापति मोहम्मद हुसैन सहित सभी वार्डों के पार्षदगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विकास उत्सव के साक्षी बनें।

 

Comments (0)

Sign in to join the discussion