करोड़ों के विकास कार्यों का मंत्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

बिजुरी के विकास को लगी नई उड़ान-करोड़ों की सौगात के साथ जन-सुविधाओं का लोकार्पण। जो वादा किया, वो निभाया इसी संकल्प के साथ नगरपालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका की मौजूदगी में शनिवार को बिजुरी के वार्डों में खुशियों की नई खेप पहुँची। कहीं बच्चों के लिए झूलों से सजा आधुनिक पार्क समर्पित किया गया, तो कहीं गरीबों के इलाज के लिए 'संजीवनी' का द्वार खुला। मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट कर दिया कि बिजुरी अब मध्यप्रदेश के विकास मॉडल में अपनी पहचान दर्ज कराएगा। करोड़ों के इन कार्यों ने साबित कर दिया है कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए सत्ता और संगठन एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

करोड़ों के विकास कार्यों का मंत्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

नगरपालिका परिषद बिजुरी के चहुंमुखी विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। नगर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय दिलीप जायसवाल (मंत्री, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, मप्र शासन) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका ने की।

 

बच्चों के लिए आधुनिक पार्क

 

वार्ड क्रमांक 09 में 27.32 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया। अब खेल-कूद और मनोरंजन के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो चुका है इसके अलावा, सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में खूबसूरत हरियाली, घास, और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए गए हैं, जो वातावरण को मनमोहक बना रहे हैं। टहलने के लिए पाथवे और शाम को बैठने के लिए बेंचों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे यह न केवल बच्चों के लिए बल्कि बुजुर्गों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बन गया है।

इस आधुनिक चिल्ड्रन पार्क के शुरू होने से नन्हें-मुन्नों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं स्थानीय अभिभावकों ने भी नगरपालिका के इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि यह पार्क बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत मददगार साबित होगा।

 

स्वास्थ्य सेवा में विस्तार

 

 वार्ड क्रमांक 01 में 25.76 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 'संजीवनी क्लीनिक' का लोकार्पण हुआ, जिससे स्थानीय लोगों को घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।लोकार्पण के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि "स्वस्थ बिजुरी-स्वच्छ बिजुरी" के संकल्प को पूरा करने में यह क्लीनिक मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि इलाज पर होने वाले आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी।

 

 

धार्मिक एवं पर्यटन विकास 

 

वार्ड क्रमांक 09 स्थित सूर्य मंदिर देवी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण हुआ, जिस पर 71 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।इस परियोजना के तहत तालाब के चारों ओर पक्के घाटों का निर्माण आकर्षक लाइटिंग और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सुंदर व्यवस्था की गई है। अब यह स्थल न केवल आस्था का केंद्र रहेगा, बल्कि नगर के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी।

 

वार्ड क्र -14 में रखी गई मंगल भवन की नींव

 

 नगर के वार्ड क्रमांक 14 में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। लोकार्पण कार्यक्रमों की कड़ी में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। इस नए भवन के निर्माण से स्थानीय निवासियों को सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक परिसर उपलब्ध होगा।

 

बिजुरी बनेगा विकास का मॉडल-मंत्री -दिलीप जायसवाल

 

बिजुरी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज जिन कार्यों का लोकार्पण हुआ है, वे तो महज एक शुरुआत हैं। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि क्षेत्रवासियों की मांग पर हमारे द्वारा आधुनिक वाटर पार्क समेत कई अन्य बड़े विकास कार्यों की स्वीकृति भी दिला दी गई है। आने वाले समय में बिजुरी न केवल सुविधाओं के मामले में आत्मनिर्भर होगा, बल्कि पर्यटन और मनोरंजन के केंद्र के रूप में भी उभरेगा। हम 'अंत्योदय' के संकल्प के साथ हर गरीब के घर तक बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिजुरी की जनता को बहुत जल्द और भी बड़ी सौगातें देखने को मिलेंगी।

 

जनता से किया हर वादा पूरा करना ही हमारा संकल्प-सहबीन पनिका

 

यह दिन बिजुरी नगरपालिका के इतिहास में एक मील का पत्थर है। हमने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे उन्हें धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। वार्ड 1 में संजीवनी क्लीनिक और वार्ड 9 में पार्क एवं तालाब का कायाकल्प हमारी उस सोच का हिस्सा है जिसमें हम स्वस्थ और सुंदर बिजुरी का सपना देखते हैं।हमारे परिषद का मुख्य लक्ष्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि जनता के जीवन को सुगम बनाना है। आज वार्ड 14 में मंगल भवन का भूमि पूजन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को अपने सामाजिक आयोजनों के लिए एक गरिमामयी स्थान मिल सके। मैं माननीय मंत्री दिलीप जायसवाल और पूरी परिषद का आभार व्यक्त करती हूं जिनके सहयोग से हम विकास की इस गति को तेज कर पा रहे हैं। आने वाले समय में बिजुरी का हर कोना विकास की रोशनी से जगमगाएगा।

 

गुणवत्तापूर्ण विकास हमारी प्रतिबद्धता-CMO पवन साहू 

 

 मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन का पूरा ध्यान जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने और निर्माण कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने पर है। लोकार्पण किए गए सभी प्रोजेक्ट्स जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। हमारा लक्ष्य आगामी परियोजनाओं को भी उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कर शहर को एक नया स्वरूप प्रदान करना है।

 

मानकों और गुणवत्ता का रखा गया है पूर्ण ध्यान- इंजीनियर देवल सिंह 

 

 इंजीनियर देवल सिंह ने बताया कि नगर में संपन्न हुए सभी निर्माण कार्य चाहे वह चिल्ड्रन पार्क हो, संजीवनी क्लीनिक या तालाब सौंदर्यीकरण, सभी में शासन के निर्धारित तकनीकी मानकों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया गया है। हमारा प्रयास रहा है कि अधोसंरचना न केवल आधुनिक दिखे, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहे। आगामी मंगल भवन और अन्य विकास कार्यों को भी हम पूरी पारदर्शिता और बेहतर फिनिशिंग के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

लोकार्पण एवं भूमि पूजन में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

 

कार्यक्रम अध्यक्ष सहबिन पनिका अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद बिजुरी विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा सभी वार्डों के पार्षदगण शालिनी बिट्टू द्विवेदी, अन्नू देवी नमिता कैलाश कोल नंदनी सुरेश धनवार गुंजन साहू,कलावती सिंह मीरा प्रकाश महरा सहित सभी वार्डों के पार्षद गण मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा द्वारिका अग्रवाल भूपेंद्र महरा, विनोद केवट सतीश शर्मा, पिंटू रजक कैलाश कोल,सहित नगर की गणमान्य नागरिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू, लखन पनिका इंजीनियर देवल सिंह स्वच्छता निरीक्षक डी.एन मिश्रा समस्त कर्मचारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे!

 

अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाना हमारा संकल्प, हर वार्ड का समान विकास ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता-मंत्री दिलीप जायसवाल

 

स्वस्थ और सुंदर बिजुरी का सपना हो रहा साकार, अब हर वार्ड के हर कोने तक पहुँचेगी विकास की रोशनी-अध्यक्ष सहबीन पनिका

 

Comments (0)

Sign in to join the discussion