जुए के फड़ पर छापा, छह गिरफ्तार; दो बाइक समेत 1.12 लाख रुपये का सामान जब्त

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रामनगर पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल समेत कुल 1 लाख 12 हजार 200 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

जुए के फड़ पर छापा, छह गिरफ्तार; दो बाइक समेत 1.12 लाख रुपये का सामान जब्त

 

अनूपपुर, (बिलाल अहमद )। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रामनगर पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल समेत कुल 1 लाख 12 हजार 200 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमाडांड क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां छह आरोपी रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार चौधरी (24), राजाराम चौधरी (38), श्रवण कुमार गुप्ता (45), राजकुमार चौधरी (48), सुरेन्द्र चौधरी (44) और एक अन्य आरोपी के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मौके से 2,200 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.12 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश होने के लिए पाबंद किया गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories