नशे के खिलाफ बिजुरी पुलिस के महा अभियान का भव्य समापन

नशे के खिलाफ बिजुरी पुलिस का सराहनीय अभियान, ‘नशा से दूरी है ज़रूरी 2.0’ का भव्य समापन

नशे के खिलाफ बिजुरी पुलिस के महा अभियान का भव्य समापन

नशे के खिलाफ बिजुरी पुलिस का सराहनीय अभियान, ‘नशा से दूरी है ज़रूरी 2.0’ का भव्य समापन

स्कूली बच्चों में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता करवा कर किया पुरस्कार वितरण 

बिजुरी (बिलाल अहमद )

समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बिजुरी पुलिस द्वारा चलाया गया जन-जागरूकता अभियान “नशा से दूरी है ज़रूरी 2.0” एक मिसाल बनकर उभरा है। पंद्रह दिनों तक चले इस व्यापक अभियान का समापन समारोह गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे थाना परिसर बिजुरी में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आमजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विद्यार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार लतेंद्र सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा, गया बोध मिश्रा सहित बिजुरी पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।


नशा पर थाना प्रभारी का वक्तव्य, नशे से रहें दूर 

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नगर निरीक्षक विकास सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। अभियान के तहत युवाओं और छात्रों को शराब, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण तैयार करना भी है।

विभिन्न विद्यालय के बच्चों को किया गया प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित 

समापन समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। नशा मुक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बिजुरी पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में भी सराहा जा रहा है।
“आपका एक कदम, किसी का पूरा जीवन बदल सकता है” — इसी संदेश के साथ पुलिस ने नागरिकों से नशामुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने की अपील की है।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories